प्रियवत सिंह केबिनेट मंत्री, ऊर्जा विभाग से मिले जनभागीदारी संघ के पदाधिकारी, दिया ज्ञापन I MP NEWS

खिलचीपुर। शासकीय महाविद्यालयो में विगत 15-20 वर्षों से जनभागीदारी/अन्य मदों से कार्यरत कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर आज ऊर्जा विभाग कैबिनेट मंत्री श्रीमंत प्रियव्रत सिंह से खिलचीपुर एवं राजगढ़ जिले के समस्त जनभागीदारी कर्मचारीे मिले। जनभागीदारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हितेश गुरगेला,एवं साथी कर्मचारियों ने माननीय प्रियव्रत सिंह जी को केबिनेट मंत्री बनने पर फूल मालाओं से स्वागत करते हुवे संघ की और से स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नाम जनभागीदारी संघ की ओर से नियमितीकरण की मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया।

संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश गुरगेला ने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले 1 साल से समस्त महाविद्यालयों में कार्यरत जनभागीदारी एवं अन्य मदो से कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन रूप से एकत्रित करती रही, किन्तु आज दिनांक तक आदेश जारी नही किए। जनभागीदारी कर्मचारी संघ कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र से प्रेरित होकर समस्त जनभागीदारी कर्मचारियों ने अब कांग्रेस सरकार से आस लगाई है। राजगढ़ जिले के कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी माननीय केबिनेट मंत्री जी को बधाई देते हुए उनका अभिवादन किया एवं महाविद्यालय में जनभागीदारी मद/अन्य मद से कार्यरत एव शोषित हो रहे जनभागीदारी कर्मचारियों के बारे में अवगत कराया। 

केबिनेट मंत्री माननीय प्रियव्रत सिंह ने सकारात्मक उत्तर देते हुए आश्वासन दिया की उच्च शिक्षा मंत्री को अवगत कराते हुवे आपका कार्य करवाया जाएगा तथा मुख्यमंत्रीजी माननीय कमलनाथ जी को इस संबंध में अवगत करवाएंगे। राजगढ़ जनभागीदारी कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन देने वालो में हरिओम गुरगेला, ,गोविंद सोनी,बद्रीलाल दांगी,विकास चौहान, विशाल सक्सेना,दुर्गेश चौहान,मनोज मालवीय,रामचंद्र प्रजापति,नरेंद्र वर्मा,रवि,विनोद अहिरवार,दीपक यादव, दीपक मेवाड़े सहित जिले के समस्त जनभागीदारी कर्मचारी उपस्थिति थे।