BF के साथ भोपाल घूमने गई लड़की ने लौटकर बलात्कार का मामला दर्ज कराया

मध्य प्रदेश के सागर जिले से अपने बॉयफ्रेंड के साथ भोपाल घूमने आई एक लड़की ने वापस लौट कर बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। लड़की अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। 3 दिन बाद वापस लौटी। पुलिस का कहना है कि लड़की, आरोपी को पहले से पहचानती थी। 

पुलिस ने बताया कि सागर जिले के एक गांव की 22 वर्षीय युवती के परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 3 दिन बाद लड़की वापस अपने घर लौट आई। उसने थाने आकर बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। भोपाल की बस में ले जाते समय उसने संबंध बनाए। मौका मिलते ही वह लड़के के चंगुल से छूट कर वापस लौट आई है।

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। घटना किस बस में हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद इन्वेस्टिगेशन के दौरान सभी बातों का खुलासा हो पाएगा।