BHOPAL : SAPAKS ने ठंड से ठिठुर रहे लोगों को गर्म कपड़े बांटे

भोपाल। सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंखयक वर्ग अधिकारी/ कर्मचारी संस्था (सपाक्स), सामान्य, पिछड़ा व अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था (सापक्सा समाज) और समाज संस्था की युवा ईकाई के संयुक्त समन्वय से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नव वर्ष का प्रारंभ नए संकल्प के अनुसार गरीब/ जरूरतमंदों को कपड़े वितरित कर किया गया। दिनांक 2.2.2019 को पी एच क्यू, सुल्तानिया अस्पताल, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज, भोपाल स्टेशन पर 100 से अधिक लोगों को कपड़े वितरित किए गए।

इस पुनीत कार्य मे सपाक्स संस्था के संस्थापक श्री अजय जैन जी, सपाक्स सचिव श्री राजीव खरे जी, श्री राकेश मुंशी जी, सपाक्स समाज अध्यक्ष डॉ कांतिलाल साहू जी, सपाक्स युवा संगठन अध्यक्ष श्री अभिषेक सोनी, सचिव श्री प्रसंग परिहार, मीडिया प्रभारी प्रवीण तिवारी, सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र रघुवंशी, समन्वयक शेर सिंह सोलंकी, डॉ भानु तोमर, राहुल परिहार, सत्यम सिंह कछवाह, शिवम सेन आदि लोग उपस्थित रहे।

संस्था उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करती है जिन्होंने इस हेतु खुले हृदय से सहयोग किया। संस्था ने निर्णय लिया कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को यह कार्य अब सतत किया जाएगा। पुन: सभी से आग्रह है कि सभी इस पुनीत कार्य यथायोग्य सहयोग करेंगे। प्रति रविवार संस्था कार्यालय में कपड़े लिए जावेंगे।

सपाक्स समाज में बनाये गए उपाध्यक्ष
सपाक्स समाज में संगठन विस्तार और समन्वय की दृष्टि से दो नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है । सपाक्स समाज के अध्यक्ष डॉ कांतिलाल साहू ने बताया कि डॉ रणधीर सिंह एवं श्री आनंद कुमार पटेल जी को सपाक्स समाज मध्यप्रदेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।