BALAGHAT: जनभागीदारी अध्यक्ष सुनील तोमर मिले विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे से दिया

बालाघाट। आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनभागीदारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तोमर ओर साथी कर्मचारी आरती ठाकुर विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे से मिले। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने शासकीय महाविद्यालयो में विगत 15-20 वर्षों से जनभागीदारी/अन्य मदों से कार्यरत कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं मांगों से विधानसभा उपाध्यक्ष को अवगत कराया।

विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने आश्वासन दिया कि वे जनभागीदारी कर्मचारी संघ की माँगो को प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत करवाएंगे, साथ ही कांग्रेस सरकार समस्त जनभागीदारी कर्मचारियों के लिए अच्छा करेगी, ओर में स्वयं भी आपकी जायज माँगो को ऊपर तक ले जाऊंगी। साथ ही महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव विद्या परिहार द्वारा भी आश्वासन दिया कि हमारी सरकार, समस्त कर्मचारियो के लिए अच्छा करेगी। संघ अध्यक्ष द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष एवं  महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव विद्या परिहार को धन्यवाद ज्ञापित किया।