ATUL LOKHNDE का ब्रेन डेड, मां पुलिस से मांग रही है इंसाफ़

BHOPAL: राजधानी में प्रेमिका से शादी ना हो पाने से परेशान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अतुल लोखंडे ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली। उसने अपनी प्रेमिका के पिता के उकसाने पर उसके घर जाकर खुद को गोली मारी है। डाक्टरों ने उसे ब्रेन डेड बता दिया है। अतुल की मां पुलिस से इंसाफ़ मांग रही है।

लड़के की मां सुनंदा लोखंडे ने लड़की के परिवारवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पूरे परिवार पर कार्रवाई चाहती हूं। न्याय मिलना चाहिए। मेरे बच्चे को बचाया जा सकता था, उनके घर में चार पांच लोग थे। लड़के की मां भोपाल के पारुल अस्पताल में मंदिर के सामने रो रोकर अपने बेटे की ज़िन्दगी की दुआ मांग रही हैं। 

अस्पताल में अतुल को वैंटीलेटर पर रखा गया है। गोली सिर में ही फंसी रह गई औऱ उसने बुरी तरह अतुल के दिमाग को ज़ख्मी कर दिया है। पारुल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि हालत अभी गंभीर है, क्योंकि मरीज को ब्रेन इंजरी है। बुलेट के प्रहार से उसका ब्रेन फट गया है। अभी सांस चल रही है।