राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जैन 23 मई को भोपाल में

BHOPAL: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ. अनिल जैन 23 मई को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। डॉ अनिल जैन दोपहर 3 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। तत्पश्चात शाम 6 बजे कोर ग्रुप एवं चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगे।