भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा : लुणावत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने कहा कि पिछले चार वर्षो में भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की प्रमुख आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकडी है। जहां चीन की विकास दर 6.9 प्रतिशत रही है वहीं भारत की विकास दर 7.2 प्रतिशत अंकित हुई है। मौजूदा वित्त वर्ष में जहां चीन की विकास दर 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ती बतायी गयी है। भारत की विकास दर की रफ्तार इससे तेज 7.4 प्रतिशत अनुमानित है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में ग्रोथ रेट का औसत दो प्रतिशत है लेकिन भारत में नोटबंदी और जीएसटी जैसे आर्थिक सुधार के बावजूद ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत रही है। मोदी सरकार के आर्थिक सुधार का असर शेयर मार्केट और स्टाक एक्सचेंज पर भी पड़ा है।

श्री लुणावत ने कहा कि भुगतान संतुलन की दृष्टि से विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति मजबूत हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 420 अबर डालर हो चुका है। 2014 में देश में विदेशी मुद्रा भंडार292 अरब डाॅलर था इसमें 128 अरब डाॅलर की वृद्धि एक कामयाबी है। आम जनता देश की अर्थव्यवस्था से जुडी है। प्रधानमंत्री जन धन योजना में 2017 अंत तक 29.7 करोड़ खाते खोले गए जिनमें एक लाख करोड़ रूपए से अधिक राशि जमा की गयी। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में तेज रफ्तार से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में भारत को चैथे पायदान पर रखा गया है। इस वृद्धि का श्रेय स्टार्टअप इंडिया, स्टेंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे इनीशिएटिव का दिया गया है।