उमंग सिंघार जी आप चच्चा दिग्विजय सिंह के शागिर्द कबसे हो गये: सुरेंद्र शर्मा

भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि, ये कांग्रेस पार्टी वाले भी न गजबई हैं। श्री दिग्विजय सिंह कह रहे हैं अखण्ड भारत का नक्शा तो बताओ। श्री उमंग सिंघार ने चुनौती दे दी पहले पाक अधिकृत कश्मीर तो वापिस लो। श्री शर्मा ने कहा कि, यह वही लोग हैं जो कभी राम मंदिर के बनने की तारीख हमसे पूछते थे। इनकी यह इच्छा भी पूरी हो ही जायेगी। 

श्री सुरेंद्र शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को टेक करते हुए पूछा कि, चच्चा दिग्विजय सिंह जी का मन तो पाकिस्तान प्रेम में रमा ही रहता है तभी तो वह पाकिस्तान के पुल को भी भोपाल का बता देते हैं उनका पाकिस्तान प्रेम जग जाहिर है, पर उमंग सिंघार जी आप उनके शागिर्द कबसे हो गये?