घर में नहीं है दाने, कमलनाथ चले भुनाने: सुरेंद्र शर्मा - MP NEWS

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा अब तक 79 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है जबकि कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। कांग्रेस के आपसी झगड़ों का आलम यह है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपनी छिंदवाड़ा की 7 सीट भी घोषित नहीं कर पा रहे हैं। इसे ही कहते हैं घर में नहीं हैं दाने,अम्मा चली भुनाने।