दिग्विजय सिंह की जड़ों में मट्ठा डाल रहे हैं सुरेंद्र शर्मा - MP NEWS

Madhya Pradesh politics news 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां चल रही है। कांग्रेस पार्टी के सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को विशेष अभियान पर भेजा हुआ है। दिग्विजय सिंह पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए निकले हैं और उनके अपने गढ़ राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, दिग्विजय सिंह की जड़ों में मट्ठा डाल रहे हैं। 

एक के बाद एक कई कांग्रेस पार्टी के नेता और दिग्विजय सिंह के विश्वासपात्र, व्यक्तिगत संबंध वाले राजनीतिक लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर सुरेंद्र शर्मा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आज श्रीमति ज्योति राजेन्द्र मालाकर खिलचीपुर भाजपा में शामिल हो गई। श्रीमति ज्योति राजेन्द्र मालाकर खिलचीपुर अपने क्षेत्र की लोकप्रिय महिला नेता है एवं पार्षद रह चुकी हैं। 

इस अवसर पर श्रीमति ज्योति राजेन्द्र मालाकर खिलचीपुर ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना से प्रभावित होकर सुरेंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में समाज के लिए काम करना चाहती हूं। अब से पहले तक समाज के लिए काम करने का मौका ही नहीं मिल रहा था।