ईशान पार्क का वैक्सीनेशन कैंप सफल, अशोक गुप्ता ने आभार जताया

भोपाल
। श्री अशोक गुप्ता के प्रयासों से मध्य प्रदेश वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत ईशान पार्क के सेंट्रल पार्क में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे से हुआ। इस कैंप में लोगों को स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं थी। 

अशोक गुप्ता ने कैंप को सफल बनाने आभार जताया 

ईशान पार्क, सिद्धार्थ लेक सिटी और पटेल नगर के नागरिक अपने परिवारों के साथ सुविधा पूर्वक वैक्सीन लगवाने के लिए आए। लोगों का कहना था कि इस तरह के कैंप हमेशा एक सुखद अनुभव देते हैं। परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों से मेल मिलाप भी हो जाता है। श्री अशोक गुप्ता ने कैंप को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार जताया है।

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि भोपाल में 800 से अधिक वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह 8:30 बजे से वैक्सीनेशन का अभियान सभी केंद्रों पर शुरू हुआ। इस अभियान में भोपाल के अधिक लोगों को वैक्सिनेट किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। भोपाल जिले में 190 पूर्व से संचालित केंद्रों के साथ शहरी क्षेत्र में नगर निगम के 255 केंद्र बनाए गए हैं।

एसडीएम को 210 वैक्सीन की टीम उपलब्ध कराई गई है। सभी केंद्रों पर विशेष सजावट कराई गई है। जिले के सभी विभागों को भी एक एक केंद्र सौप दिया गया है जिन्हे आदर्श केंद्र के रूप में बनाया गया है। इसके साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी स्वास्थ केंद्र, आगनवाड़ी केंद्रों पर भी वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। कुछ संस्थाओं द्वारा पीले चावल देकर भी वैक्सीन के लिए आमंत्रण दिया गया है। गांव में ढोंढी पिटवाकर भी वैक्सीन लगाने की अपील की है।