4 मांगो को लेकर, दिल्ली स्थित रामलीला मैदान मे OBC, SC-ST तथा धार्मिक अल्पसंख्याको का दो दिवसीय महाकुम्भ सम्पन्न

जबलपुर 13/3/2023:- दो दिवसीय देश व्यापी महाकुम्भ दिल्ली स्थित रामलीला मैदान मे सम्पूर्ण देश से 92 सामाजिक संगठनों मे भाग लिया! उक्त न्याय अधिकार महाकुम्भ के माध्यम से चार प्रमुख मांगो पर जोर दिया गया (1) देश मे जातिगत जनगणा कराई जाए (2) न्यायपालिका मे सभी वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए (3) निर्वाचन वेलिड पेपर से कराए जाए (4) ठेकेदारी आउट सोरशिंग पद्धति मे बहुसंख्याको की संख्या अनुपात मे भागीदारी सुनिश्चित की जाए! उक्त मुद्दों को लेकर दिल्ली मे दो दिवसीय महाकुम्भ मे ओबीसी एडवोकेटस वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर के प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह ठाकुर, विनायक शाह, परमानन्द साहू सहित मध्य प्रदेश से लगभग एक दर्जन सामाजिक संगठनों ने भाग लिया ! ओबीसी महासभा की ओर से धर्मेंद्र कुशवाहा, विजेंद्र यादव, पूरन लोधी, अरुण कुर्मी, ने भाग लिया ! उक्त महाकुम्भ मे पंजाब से सिख समुदाय के निहंगो ने भी भाग लिया अन्द्र प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति बी ईश्वर्या, जस्टिस वीरेंदर सिंह, सहित देश की कई जानी मानी हस्तियों सहित कई पूर्व मंत्री, सांसदों, विधायकों ने भाग लिया! मध्य प्रदेश मे व्याप्त परिस्थियो के सम्वन्ध मे अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने पक्ष रखा!