मप्र जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा- कार्यकारिणी का गठन - BHOPAL HINDI LIVE NEWS

भोपाल
- मध्य प्रदेश जायसवाल सर्व वर्गीय महिला महासभा भोपाल द्वारा सोमवार को होटल श्री वाटिका में कलचुरी कलार समाज की प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री राजो मालवीय प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्षता श्रीमती संध्या चौकसे, डॉ. श्रीमती प्रिया भावे, श्रीमती प्रतिभा चौकसे, श्रीमती माधुरी जायसवाल प्रदेश महिला सचिव, प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौकसे, श्रीमती कमलेश राय प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती विजय लक्ष्मी मालवीय इंदौर जिला कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती कल्पना राय अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महासभा की अध्यक्ष संध्या चौकसे एवं उपाध्यक्ष कमलेश राय ने गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर अथितियों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा समाज की प्रतिभावान महिलाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं नवनियुक्ति महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया एवं उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन करने एवं निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने हेतु शपथ भी दिलाई। महासभा ने भोपाल जिले में निम्नलिखित पदाधिकारियो को जिम्मेदारी देकर उनका मनोनयन किया एवं नियुक्ति पत्र दिये-  

1-            श्रीमती सुषमा राय जिला, कार्यकारी अध्यक्ष
2-            श्रीमती रश्मि परशानियां जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष
3-            श्रीमती ज्योति राय, जिला महासचिव
4-            श्रीमती राजकुसुम जगदीश राय, जिला कोषाध्यक्ष
5-            श्रीमती उषा मालवीय, जिला महामंत्री
6-            श्रीमती सीमा मालवीय, जिला सचिव
7-            श्रीमती सुनीता मालवीय, जिला सचिव
8-            श्रीमती श्रद्धा राय, जिला सचिव
9-            श्रीमती भावना चौकसे, जिला सह-सचिव
10-          श्रीमती कल्पना राय, जिला सह-कोषाध्यक्ष
11-          श्रीमती मंजू शिवहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य
12-          श्रीमती वंदना वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य
13-          श्रीमती ज्ञानश्री मालवीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य
14-          श्रीमती मधु चौकसे, जिला कार्यकारिणी सदस्य
15-          श्रीमती सुषमा चौकसे, जिला कार्यकारिणी सदस्य
16-          श्रीमती खुशबू शिवहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य

समारोह में कोरोना-19 त्रासदी काल में परिचित आत्मीय जन जो बिछड़ गए,  उनकी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं श्रद्धांजलि स्वरूप 2 मिनट का मौन धारण भी किया गया।

ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी- मुख्य अतिथि सुश्री राजो मालवीय प्रवक्ता भाजपा, श्रीमती कमलेश राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती वंदना, श्रीमती सुषमा चौकसे, श्रीमती सुषमा राय, श्रीमती ज्योति राय, श्रीमती ज्ञान श्री मालवीय, श्रीमती संध्या चौकसे, डॉक्टर श्रीमती प्रिया भावे, श्रीमती माधुरी जायसवाल, श्रीमती रेखा चौकसे, श्रीमती विजय लक्ष्मी मालवीय, श्रीमती कल्पना राय, श्रीमती प्रतिभा चौकसे, श्रीमती खुशबू शिवहरे, श्रीमती श्रद्धा राय, श्रीमती प्रगति मालवीय, श्रीमती रश्मि, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती उषा मालवीय, राजकुसुम राय, श्रीमती भावना चौकसे, श्रीमती सीमा, श्रीमती सुनीता, श्रीमती श्रद्धा राय, श्रीमती मंजू शिवहरे, श्रीमती मधु चौकसे, श्रीमती अनीता कौशल राय, श्रीमती हेमलता राय, श्री दीपक राय, श्री प्रकाश मालवीय, सतीश यादव सहित कलचुरी कलार समाज की महिलाएं बडी संख्या में मौजूद रही।