500 से अधिक लोग जुटेंगे विवाह सम्मलेन की व्यवस्थाओ में सोपी जिम्मेदारियां

भोपाल। मां पहाड़ा वाली सेवा समिति द्वारा हर वर्ष सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मलेन का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी विवाह सम्मलेन का आयोजन 30 जनवरी 2020 दिन गुरुवार को न्यू दशहरा मैदान पहाड़ी मंदिर पर होगा विवाह सम्मलेन में 40 जोड़ो ने भाग लिया है जिसमे 21 जोड़े अनुसूचित जाति, 15 जोड़े पिछला वर्ग, अंतरजातीय 3 जोड़े एवं 1 जोड़ा सामान्य जाति का है जिनकी व्यवस्थाओ को लेकर न्यू दशहरा मैदान पहाड़ी मंदिर पर सोमवार शाम 5 बजे संरक्षक श्याम सिंह मीना द्वारा समिति के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई

संरक्षक श्याम सिंह मीना ने बताया की हर वर्ष विवाह सम्मलेन में पदाधिकारीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया सौपी जाती है इस वर्ष भी समिति के पदाधिकारी अपनी अपनी महत्वपूर्ण व्यवस्था जैसे बारात, स्वागत, पूजन पाठ, वर माला, विवाह स्थल की साफ सफाई, मंच व्यवस्था, पार्किंग आदि व्यवस्थाओ पर बने रहे श्री मीना के मुताबिक विवाह सम्मलेन में 500 से अधिक पदाधिकारी व्यवस्थाओ में जुटेंगे     

जोन अध्यक्ष के पुत्र खुशवंत का होगा विवाह
पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्रीमती मनफूल श्याम सिंह मीना ने बताया की सर्व समाज को अपने बेटा बेटियों की शादी में फिजूल खर्च न करते हुए बच्चो की शिक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए रखना चाहिए यही निर्णय लेकर पार्षद श्रीमती मनफूल श्याम सिंह मीना अपने पुत्र खुशवंत (सत्यम) की सगाई, लगनफलदान आदि कार्यक्रम को भी साधारण तरीके से किया और अब विवाह सम्मलेन से अपने पुत्र का विवाह करा रही है 

घोड़ियो/ बग्गियो पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए रवाना होंगे दुल्हे
अध्यक्ष दीपक प्रजापति के मुताबिक स्वर्ण जयंती पार्क सर्वधर्म पुल से सुबह 9 बजे विशाल भव्य बारात प्रारंभ होगी जिसमे 40 दुल्हे घोड़ी बग्गियो में सवार होकर पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना होंगे बारात का कोलार के आम नागरिको एवं व्यापारियों द्वारा जगह जगह स्टाल लगाकर बारात का स्वागत किया जाता है बारात में ढोल, डी.जे, बेंड, दुलदुल घोड़ी, आतिशबाजी आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगी           

एक साथ होगी वर माला
सचिव संजीत मारन ने बताया की बारात समापन के बाद सभी दूल्हो का द्वारा चार कोलार के वरिष्ठ नागरिको द्वारा साल श्रीफल से किया जायेगा इसके बाद सभी जोड़ो की वर माला होगी वर माला के बाद विवाह सम्पन्न होगा