अजय गौतम किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री नियुक्त- | BHOPAL

गुनौर- ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर के अध्यक्ष जय नरेश द्विवेदी की अनुसंशा एवं प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर के अनुमोदन  पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शंषिकांत दीक्षित ने अजय कुमार गौतम गुनौर को जिला किसान खेत मजदूर कांग्रेस का जिला महामंत्री नियुक्त किया है।

अजय गौतम की नियुक्त पर सत्येंद्र मिश्रा, दुष्यंत सिंह बुंदेला, संजय तिवारी, मीडिया प्रभारी संदीप विश्वकर्मा संजय तिवारी, राम शिरोमन द्विवेदी, केशरी अहिरवार, देशरानी पटेल, कल्लू पटेल, विनोद बिलौहा सहित गुनौर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार ब्यक्त किया है। अजय गौतम की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओ में नई शक्ति का संचार होगा।