राजनैतिक रंग में रंगा अम्बेंडकर प्रतिमा स्तंभ, कांग्रेस और भाजपा में मची होड़ | MP NEWS

अब्दुल वसीम अंसारी। राजगढ़ | लोकसभा के चुनाव नजदीक आते ही मध्यप्रदेश के राजगढ़ में देश मे संविधान निर्माण बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर पर सियासी घमासान शिरू हो चुकी है, आलम यह है की राजगढ़ में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस अम्बेडकर की प्रतिमा के स्तम्भ को अपने अपने राजनीति रंग में रँगी जा रही है, नगर पालिका राजगढ़ में भाजपा की परिषद और राजगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही शहर में कई जगह बदलाव नजर आ रहे है। फिर चाहे वह व्यवस्थाओं में हो या फिर राजनैतिक माहौल। हाल ही में नया मामला सामने आया है। 

जहां राजगढ़ की नगर पालिका के अधीन रहने वाले मंगलभवन में स्थित अम्बेंडकर प्रतिमा के स्तंभ को राजनैतिक पार्टियां अपने रंग में रंगने की होड़ में लगी है। ऐसे में बीच में फंसे अधिकारी किस तरफ बोले यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा। ऐसे में उन्होंने इस स्तंभ को ऊपर की तरफ कांग्रेस के तीन रंग और नीचे भाजपा के रंग में रंग दिया। 

हालांकि जब इस मामले की जानकारी भीम सेना के प्रदेश महासचिव राजेश गढ़वाल को लगी, तो उन्होंने बाबा अम्बेंडकर को राजनैतिक पार्टियों के रंग से दूर रखने की मांग की  और तीन दिन के अंदर यदि इन रंगों को स्तंभ से नहीं हटवाया गया, तो उन्होंने नगर पालिका का घेराव करने की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक समय ऐसा था जब नगर पालिका द्वारा बाबा साहब की जयंती और पुण्य तिथि पर भी नगर पालिका द्वारा वह साफ सफाई, लाइटिंग या रंगरोगन कुछ नहीं कराया जाता था। लेकिन अब इसे राजनैतिक अखाड़ा बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है।