CHHINDWARA: विधायक सुनील उईके से मिले जनभागीदारी कर्मचारी

जुन्नारदेव। शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी संगठन जिला छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव इकाई के सदस्य शुक्रवार को जिला अध्यक्ष विजय मालवीय की अगुवाई में जुन्नारदेव के नवनिर्वाचित विधायक सुनील उईके को ज्ञापन देने एवं उनका स्वागत करने उनके निवास पर पहुंचे जहां उनके साथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी भी उपस्थित थे जनभागीदारी कर्मचारियों द्वारा अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने हेतु विधायक को दिया गया। 

इस दौरान विधायक द्वारा मांग पत्र को पूर्ण रूप से पढ़ने के बाद जनभागीदारी कर्मचारियों को  आश्वासन देते हुए उनकी मांगों को पूरा करने हेतु  मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के समक्ष मांग रखने की बात कही गई साथ ही आगामी तीन दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे के दौरान जनभागीदारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से मिलाने हेतु समय मांगने की बात कही गई। विधायक सुनील उइके द्वारा सकारात्मक उत्तर देते हुए आश्वासन दिया। विधायक उइके द्वारा जनभागीदारी कर्मचारियों की बातों को गौर से सुना जिससे जनभागीदारी कर्मचारी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने विधायक महोदय को हृदय से धन्यवाद भी दिया साथ ही भविष्य में इस तरह के सहयोग की आशा भी व्यक्त की। 

ज्ञापन सौंपने के दौरान जनभागीदारी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष विजय मालवीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चंद्रशेखर कहार लक्ष्मी प्रसाद  नागवंशी गुरुदत्त नामदेव रविशंकर विनोद संजय नितिन राधेश्याम राम चरण सूर्यवंशी शहीद महाविद्यालय की समस्त जनभागीदारी कर्मचारी उपस्थित थे।