दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री निवास पर धरने पर बैठी महिला कांग्रेस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

BHOPAL: प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं व शिवराज सरकार की महिला सुरक्षा की नाकामी को लेकर आज यहां महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष मांडवी चैहान के नेतृत्व में महिलाओं का एक जत्था मुख्यमंत्री निवास के गेट पर धरना देने पहुंचा। वहां महिला नेत्रियों ने बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर शिवराजसिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोर-जबरदस्ती से बलपूर्वक धक्के मारकर अभद्र व्यवहार किया और गिरफ्तार कर बसों में जबरन बैठा लिया। 

महिला कांग्रेस नेत्रियों के धरने की सूचना मिलते ही उनके समर्थन में मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, दुर्गेश शर्मा, स्वदेश शर्मा और मीडिया पैनेलिस्ट शाहवर आलम सहित शहरयार खान, प्रतीक अग्रवाल, विक्की खोंगल, सहित अनेक कांग्रेसजन भी सीएम हाउस पहुंच गये। वहां पुलिस ने उन्हें बेरिगेट्स लगाकर मुख्यद्वार पर ही रोक लिया और उनके साथ जमकर धक्का मुक्की की। विरोध स्वरूप कांग्रेसजनों का जत्था वहीं जमीन पर महिला कांग्रेस के समर्थन में धरने पर बैठ गया। पुलिस ने बाद में इन्हें भी गिरफ्तार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय जेल भेज दिया। केंद्रीय जेल पहुंचकर इन सभी लोगों ने शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे बाद मुचलका भरवाकर कांग्रेसजनों को रिहा किया गया। 

जेल में कांग्रेस जनों से मिलने एआईसीसी पर्यवेक्षक रहीम शोरा, पी.सी. शर्मा, कैलाश मिश्रा, आसिफ जकी और अशोक मारण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन केंद्रीय जेल पहुंचे। धरने के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी गीता मिश्रा, राजलक्ष्मी नायक, ममता पांडे, राखी परमार, शहर अध्यक्ष जयश्री हरिकरण, ग्रामीण अध्यक्ष यशोदा पांडे, पूर्णिमा सिंह, संतोष कसाना, चंद्रा सरवटे, आभा राजपूत, भारती बाथम, सावित्री निवोलकर, राजकुमारी, नंदिनीसिंह राजपूत, सरदार बाई, डाॅ. नीतासिंह सिसोदिया निदा खान, शमीर नासिर, प्रेमलता सैनी, कल्पना मिश्रा, मुवारिका दाउदी, रशिदा मुस्तफा, राजकुमार केवट, शाहजहां, आदि शामिल थीं।