कार्यकर्ताओं की ताकत से चौथी बार बनायेंगे सरकार: राकेश सिंह

जबलपुर। मैं गर्व से कह सकता हूं की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं कुशल संगठक श्री अमित शाह के रूप में हमारे पास है। साथ ही आप जैसे निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ हम प्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार एवं केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएंगें। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कही।

श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर मां नर्मदा का पावन तट और रानी दुर्गावती की कर्मभूमि के साथ रणभूमि भी रही है और हम सभी वीरांगना रानी दुर्गावती की वीर गाथा सुनते हुए हम सभी बड़े हुए हैं। रानी दुर्गावती ऐसी वीरांगना थी। जिन्होंने कभी अपने लक्ष्य से ध्यान ओझल नहीं किया और सिंहनी की तरह लड़ते हुए दुश्मनों को परास्त किया है। हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि महाकौशल और जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी का जो यह विशाल स्वरुप है, उसके लिए हमारे उन संगठनकर्ताओं का त्याग और तपस्या है। जिन्होंने विषम परिस्थितियों में पार्टी को खड़ा करने में अपना योगदान दिया है। स्वर्गीय श्री मनोहरराव सहस्त्रबुद्धे, श्री बाबूराव परांजपे, श्री चिंतामन साहू, श्री अंबिकेश्वर दुबे, दादा श्री ईश्वरदास रोहाणी ने जबलपुर में पार्टी का मजबूत गढ़ बनाने में इन्होने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। साथ ही हमारे बीच वरिष्ठ नेता श्री भगवतीधर बाजपेई, श्रीमती जयश्री बनर्जी, श्री रविनंदन सिंह, श्री सुरेश पांडे जैसे मार्गदर्शक हैं जिनका आशीर्वाद पार्टी संगठन को हमेशा मिलता रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दायित्व मिलने के उपरांत मैंने प्रदेश के सभी संभागों का दौरा किया और आज अंतिम संभाग जबलपुर में संभागीय दौरा समाप्त हुआ है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता उत्साह और जोश से परिपूर्ण है। क्योंकि प्रवास के दौरान जिस जिले से मेरा जाना हुआ वहां के अपने कार्यकर्ता भाइयों और बहनों ने अभूतपूर्व स्नेह और प्यार मुझे दिया। यह उत्साह और स्नेह किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि हमारी गौरवशाली परंपरा का स्वागत है, जिसे हमारे संगठन कर्ताओं ने खड़ा किया है श्री सिंह ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान जिस तरह का सकारात्मक वातावरण और उत्साह कार्यकर्ताओं में देखने मिला है उससे मैं कह सकता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने से हमें दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। 2019 में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों में हम विजय होंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि अबकी बार 200 पार का नारा नहीं बल्कि हमारा संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए आप जैसे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रण प्राण से जुटना होगा और हर मतदान केंद्र तक जाकर पार्टी संगठन का कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना होगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह से लवरेज है और यह उत्साह प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के संभागीय प्रवास के दौरान हमें देखने मिला है। श्री भगत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिश्रम जुड़ा हुआ है यदि हमें कुछ मिला है तो वह परिश्रम से मिला है और आगे कुछ मिलेगा तो परिश्रम से ही मिलेगा। आज की बैठक में जनसंघ से लेकर भाजपा तक कार्य करने वाले कार्यकर्ता मौजूद हैं, और हम सभी जानते हैं कि मतदान केंद्र में पार्टी को खड़ा करने का कार्य हमारा कार्यकर्ता ही करता है। आज पार्टी का यह विशाल स्वरूप उन्हीं मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं की बदौलत है। आने वाले चुनावों में हमें हर बूथ 50 प्रतिशत से अधिक वोटों से जीतना होगा इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

श्री सुहास भगत ने बैठक में आगामी विकास यात्रा के संदर्भ में बताते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जानी है। जिसमें प्रदेश एवं केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को के साथ ही स्थानीय निकायों के विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया जाए इस हेतु आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता जुड़ जाएं और कार्यों का वितरण करते हुए परिणाम को प्राप्त करें।

बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री अतुल राय, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री अजय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शमार्, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री विनोद गोटिया, प्रदेश मंत्री श्री कन्हईराम रघुवंशी, सांसद श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री बोधसिंह भगत, राज्य मंत्री श्री शरद जैन, श्री संजय पाठक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांड,े महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री लता एल्कर मंचासीन थे।

बैठक के पूर्व मंचासीन अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन किया। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गायन से हुआ।

बैठक का संचालन डिंडोरी जिला अध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन एवं आभार भाजपा जबलपुर नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने किया। बैठक में जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, मंडला अध्यक्ष रतन ठाकुर, सिवनी अध्यक्ष राकेश पाल, बालाघाट अध्यक्ष रमेश मंगलानी, कटनी अध्यक्ष पीतांबर टोपलानी, छिंदवाड़ा अध्यक्ष नरेन्द्र परमार, महापौर डाॅ. स्वाती गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इन्दु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी के साथ सभी 9 जिलों से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय मंत्री, मोर्चों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सहकारी बैंक अध्यक्ष एवं संभागीय संगठन मंत्री उपस्थित थे।