कलश यात्रा के साथ हुआ राम कथा महोत्सव का शुभारंभ

कोलार। गेंहूखेड़ा अमराई में बुधवार को कलश यात्रा के साथ रामकथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बैरागढ़ चीचली स्थित राम मंदिर से शुरु हुई इस कलश यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि शिव शक्ति सेवा धाम समिति के संस्थापक योगेंद्रनाथ योगी द्वारा 16 से 22 मई तक रामकथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें नगर निगम क्रमांक-18 की अध्यक्ष मनफूलश्यामसिंह मीना सहित ताराचंद मारण, राहुलसिंह राठौड़, अशोक बैरागी, ज्ञानसिंह तोमर, राशिद खान, भगतसिंह चौहान, सुनील दुबे, सुरेश विश्वकर्मा, प्रेमनारायण प्रजापति, लोकेश प्रजापति, गोपाल सिलावट, राजेंद्र बंदेवार, अर्जुन मीना आदि मौजूद थे। 

अपने घर को अयोध्या बनाओ, राम का वास होगा: वैभव भटेले
कथा के प्रथम दिवस महाराज वैभव भटेले ने कहा कि अपने घर को अयोध्या बनाइए, ताकि उसमें राम का वास संभव हो सके। अयोध्या में युद्ध नहीं होता है, और लंका में युद्ध ही युद्ध है। निर्णय आपको लेना है कि आप अपने घर को अयोध्या बनाते हैं, या लंका। श्री भटेले ने कहा कि देह को देव बनाने के अभियान में सफल होना है तो राम कथा की आवश्यकता पड़ेगी। सत्यवान, चरित्रवान और ज्ञानवान बनिए। जहां श्रेष्ठ चरित्र, ज्ञान और भक्ति, नीति है, वहीं अयोध्या है। 
भवदीय
निसर्ग योगी