जीएपीपी: राजनीति गंठबंधन को लेकर परिचर्चा 20 मई को

BHOPAL: आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी के तत्वाधान में 20 मई को सुब 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्यामला हिल्स स्थित गांधी भवन में राजनीतिक गंठबंधन के साथ लोकतंत्र और उत्तरदायित्वपारदर्शिता एवं वोटरशिप विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। भागीदारी और शांति के लिए वैश्विक गठबंधन ( जीएपीपी) के प्रदेश सह संयोजक संजय यादव ने बताया कि आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीएपीपी के प्रदेश संयोजक इंजीनियर अजय सिंह के मार्गदर्शन में राजनीतिक गठबंधन को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

परिचर्चा में मुख्य अतिथी जीएपीपी राष्ट्रीय संयोजक भरत गांधी और विशिष्ट अतिथी ब्रहादेव पासवान पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष आल इंडिया कमेटी वीपीआई शामिल होंगे। परिचर्चा में प्रदेश के छोटे बडे विभिन्न दलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 

जिनमें मुख्य रुप से मनमोहन सिंह बट्टी पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, बलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रविन्द्र कुमार साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आल इंडिया डेमोक्रटिक पार्टी, कमल सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी, डॉ सीएल वंशकार राट्रीय अध्यक्ष समता विकास पार्टी, व्रजेश गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जय लोक पार्टी, संजीव खैरवार राष्ट्रीय महासचिव बहुजिन गोंडवाना पार्टी, पंकज सिंह प्रदेश संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश, सईद उल्लाह खान राष्ट्रीय अध्यक्ष चार समाज पार्टी, अर्चना श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्ण समाज पार्टी, शरद कुमरे राष्ट्रीय अध्यक्ष आमजन पार्टी, कमलेश पटेल प्रदेश प्रभारी राट्रीय अपना दल, चेतु भाई पटेल राष्ट्रीय महासचिव पिछडा वर्ग समाज पार्टी यू, हरिओम कुशवाह राष्ट्रीय अध्यक्ष महानवादी पार्टी, सोहन सिंह सौंधिया प्रदेशाध्यक्ष मूल निवासी पार्टी उपस्थित रहेंगे। परिचर्चा में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी वक्ता राजनीतिक गठबंधन को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे।