इंदौर प्रवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया

BHOPAL: भारतीय जनता पार्टी एकमात्र कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं के पसीने से सरकार बनती है। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व ने हमारी राह आसान की है। कार्यकर्ता सीना चौडाकर समाज के बीच जाए। निश्चित तौर पर चैथी बार हमारी सरकार बनेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने इंदौर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को ‘‘चौथी बार भाजपा सरकार’’ का संकल्प दोहराते हुए कही। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा मौजूद थे।

क्षिप्रा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की आवाज बनकर मिशन 2018 में जुट जाए। निश्चित तौर पर चौथी बार हमारी ही सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते और जनता के विश्वास से श्री शिवराजसिंह चौहान पुनः मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा करेंगे। 2018 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ आगे बढेगा और 2019 में श्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनायेगें। विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं के परिश्रम को जायेगा।
श्री सिंह ने क्षिप्रा चौराहे से मांगलिया, पंचवटी देवास नाका, विजय नगर चैराहा, सुपर काॅरीडोर होते हुए इंदौर शहर में प्रवेश किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच एवं पुष्पवर्षा कर मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, प्रकल्प, पार्षद, जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश सोनकर, श्री महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश मंत्री सुश्री कविता पाटीदार, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावडा, श्री गोविन्द मालू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सर्वेश तिवारी सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।