MP NEWS- वरिष्ठता और पुरानी पेंशन के लिए अर्जी यात्रा निकालकर बागेश्वरनाथ को अभिषेक किया

चांचौड़ा/गुना।मध्य प्रदेश के अध्यापक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली हेतु गुना जिले के बीनागंज से एक अभूतपूर्व रैली जिसे अर्जी यात्रा का नाम दिया गया संत श्री रामानंद आश्रम बीनागंज से हजारों की संख्या में अध्यापक एवं कर्मचारी प्रसिद्ध धर्मस्थल श्री बागबागेश्वर धाम पर पहुंचे। बागेश्वर नाथ के श्री चरणों में अभिषेक किया,पूजन अर्चन किया संकल्प लिया और सभी ने अर्जी की पर्ची भरकर अर्जी लगाई। भोलेनाथ हम सबको हमारे बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश शासन को प्रेरणा दें एवं 2018 में जो हमारे प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता को शून्य कर दिया गया, उसको पुनः वापस देकर क्रमन्नति,पदोन्नतियां एवं पेंशन में मूल पद की प्रथम वरिष्ठता दी जाए। 

अर्जी यात्रा में गुना के दूर अंचलों,विभिन्न विकासखंडों बमोरी,आरोन,राघौगढ़,गुना, चाचौड़ा, ग्रामीण क्षेत्र से साथ, राजगढ़,अशोकनगर जिले से भी शिक्षक,अध्यापक एवं कर्मचारी पहुंचे। इस रैली को सफल बनाने के लिए चाचौड़ा के शासकीय सेवक सेतु की टीम कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं संघ चालक श्री कृष्णा शिवहरे के मार्गदर्शन में विगत कई सप्ताह से तैयारी कर रही थी। प्रदेश में इस प्रकार की पहली रैली देखने को मिली जिसमें आंदोलन धरना हड़ताल प्रदर्शन का रास्ता ना अपना कर कर्मचारियों ने भगवान भोलेनाथ का सहारा लिया है।

वह भी सावनमास के अधिक मास महीने में इस रैली में महिला कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया है श्री कृष्णा शिवहरे, राजकुमार लिटोरिया, संतोष श्रीवास्तव, विनायक शोपरा, जे पी शर्मा,राजमणि दुबे,अजय श्रीवास्तव, रामविलास मीणा, नरेंद्र जेकेल, नरेंद्र भारद्वाज, दिलीप मीणा, भगवत प्रसाद ओझा, राजकुमारी चौकसे, चंद्रलेश श्रीवास्तव,विनायक शोपरा, ममता चौकसे,इंद्र सिंह राव विनोद रघुवंशी,वीणा दुबे,प्रियम्वदा लिटोरिया,सरोज भारद्वाज,भावना भार्गव, गणेशाराम रघुवंशी, निर्भय सक्सेना,निरंजन मीणा, नंदकिशोर शर्मा,बादाम सिंह, भगवत प्रसाद,हुकुम सिंह मीणा, रणवीर सिंह खींची,शंभू सिंह सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, ललित वास्त्री,मनमोहन मालवीय, अनुसुइया शर्मा,अर्चना तिवारी,रेनू चतुर्वेदी, वीणा दुबे, बृजेश त्रिपाठी,सुमंत मीणा, बादाम सिंह, भावना भार्गव,उदयकांत भारद्वाज,देवेंद्र गौड़,घनश्याम सिंह राणा ने सहभागिता कर रैली को सफल बनाया।