बड़े अफसर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म कपड़े नहीं दे रहे- MP NEWS

जबलपुर। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने कार्यभारित स्थापना के चपरासी, चौकीदार, पंपअटेंडेंट, समयपाल, ड्राइवर, हेल्पर, मेट, खलासी, डाकमैन, माली, रिकॉर्ड रूम कर्मी, केनाल कर्मी, खानसामा,  वनकर्मी, चैन मैन, को ठंड के गर्म कोट, मफलर और गर्म बनियान विभागों के द्वारा ना दिए जाने की निंदा की है।

अफसरों पर शासन के आदेश को ठेंगा दिखाने का आरोप

राजस्व, पी डब्लू, डी, हिरन जल संसाधन, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, शिक्षा , वन, स्वास्थ ,आई टी आई, पुलिस, होमगार्ड, नगर निगम, जे डी ए ,हाउसिंग बोर्ड के अनेक कार्यालयों में सैकड़ों कर्मचारी खुले में कार्य करते हैं इसलिए इन कर्मचारियों को गर्म कपड़े देने की परंपरा है,लापरवाह विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने इन कर्मचारियों को ठंड के कपड़े आज तक नहीं दिए गए हैं ,इससे यह ठंड में सिकुड़ते हुए अपना कार्य करेंगे, शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले अफसरों की पहचान कर इन पर कड़ी  कार्रवाई की जाना चाहिए।
 
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय गुजराल, नरेश शुक्ला ,संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया,  रविकांत दहायत, मुकेश मरकाम , राजेंद्र तेकाम ,यू एस करोसिया ,देव दोनेरिया, प्रदीप पटेल ,धीरेंद्र सिंह, प्रशांत सोंधिया, योगेश चौधरी, एसके बांदिल, बृजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पाण्डे, योगेंद्र मिश्रा, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, पीएल गौतम, रवि बांगड़ ने  समस्त पात्र कर्मचारियों को ठंड के कपड़े दिए जाने की मांग की है ,अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के समस्त पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिस भी कार्यालय प्रमुख द्वारा अपने पात्र कर्मचारियों को गर्म कोर्ट और गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे उस अधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा।