उत्तराखंड। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आपातकाल की स्थिति को देखते हुए सभी शासकीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी।
उन्होंने कहा, "वर्षा काल में यहां हमेशा कहीं भूस्खलन होता है, कहीं अतिवृष्टि तो कहीं सड़कों का सम्पर्क टूट जाता है। यह हमारे लिए चुनौती का समय होता है। आपदा के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
ज़िलों के मौसम के अनुसार वहां स्कूल की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। सभी व्यवस्थाएं ठीक से चलें, उसके लिए सरकार की तरफ से सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
Tags:
government employee news