ईशान पार्क कल्याण समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न, अशोक अध्यक्ष, राजकुमार सचिव

भोपाल
। शहर की सबसे प्रतिष्ठित रहवासी समितियों में से एक ईशान पार्क कल्याण समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। अशोक गुप्ता को अध्यक्ष एवं राजकुमार राजपूत को सचिव चुना गया। इनके साथ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश्वर राय, सचिव राज कुमार राजपूत एवं संयुक्त सचिव पद हेतु संजय मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगल सिंह ठाकुर और दीपक जंघेला मुख्य सदस्य बनाए गए। निर्वाचन अधिकारी अमरीश राय ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

ईशान पार्क कल्याण समिति की नवीन कार्यकारिणी को अमरीश रॉय, अनिल चौकसे, महेश साहू, हरदयालसिंह कुशवाहा, शिव चंद्र दुबे, विनय सिंह ठाकुर, प्रभाकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, किशन लाल बर्मन, भगवान दास खाम्बरा, डीके जैन, नीलेश अवस्थी, बी एस टांडिया, अभिनव जैन मुंशी, सचिन जैन, पंकज मरमट, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र साहू, रविन्द्र मौर्य, केशव  प्रजापति, शिव शंकर उपाध्याय, कुंदन माहेश्वरी, अशोक ओड, करण सिंह, जय सिंह ठाकुर एवं हुकुम सिंह सहित सभी कॉलोनी वासियों ने बधाइयां दी है।