पुरानी पेंशन की मन्नत में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ करेगा जलाभिषेक

सीधी
। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सीधी द्वारा कोविड 19 के जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 20 अगस्त शुक्रवार को 11:00 बजे पुरानी पेंशन की मन्नत लेकर बढौरानाथ शिव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर मन्नत पत्र प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ महादेव को सौंपेगा। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के तत्वाधान में किये जा रहे अनुष्ठान में प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के साथ सीधी जिले के हजारों अध्यापक शिक्षक जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक में शामिल होकर पुरानी पेंशन की मन्नत चढ़ाएंगे।

हरीश मिश्र- जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव, विजय तिवारी- प्रांतीय उपाध्यक्ष, शिवकरण सिंह बघेल- प्रांतीय संगठन मंत्री,  संतोष पाण्डेय- प्रांतीय मीडिया प्रभारी, रमेश पाण्डेय- संभागीय उपाध्यक्ष ,डॉ राजेश पाण्डेय- जिला संयोजक, अरुण सिंह- कार्यकारी जिलाध्यक्ष, संतोष प्रजापति,  महेश प्रजापति,  अरुणेंद्र मिश्र, सूर्य नारायण सिंह,विनय मिश्र,  सुखधाम सिंह, ध्रुवनारायण सिंह, सिहावल, बीरेंद्र कुमार सिंह , इंद्रपाल सिंह, उपेंद्र शुक्ल , कमलेश मिश्र, रजनीश मिश्र,केके तिवारी, राघवेन्द्र राव, पी एन मिश्र, राकेश सिंह आदि पदाधिकारियों ने सभी अध्यापक शिक्षक साथियों से जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 11:00 बजे बढ़ौरा पहुंचने की अपील किया है।