संत पुजारी संघ की SAGAR जिला कार्यकारिणी और तहसील अध्यक्ष घोषित

सागर/मध्यप्रदेश संत पुजारी संघ की जिला इकाई कार्यकारिणी का गठन और तहसीलों के प्रतिनिधियों का चयन शनिवार को वीडियो काल से वैठक आयोजित कर किया गया सभी को ऑनलाइन एक साथ जोड़ने की व्यवस्था युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.भरत तिवारी जी द्वारा की गई जिसमें  महामंत्री पं.रामचरण शास्त्री,संगठन मंत्री पं.रघु शास्त्री,धर्माधिकारी पं.विपिनबिहारी महाराज संभागीय अध्यक्ष पं.रामेश्वर दुबे सहित अनेक विद्वत पंडितगण शामिल हुए।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. नरेंद्र दीक्षित जी की अनुशंसा पर पुजारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी ने कार्यकारिणी और तहसीलों के अध्यक्षों की नियुक्ति सर्व सम्मति से की जिसमें जिला उपाध्यक्ष-पं. मुकेश दुबे (बनहट खुरई)पं.मधुसूदन मिश्रा, पं.केशव महाराज,पं.राजेन्द्र पांडे (सानोधा) को बनाया गया। नगर अध्यक्ष- के पद पर पं.चंद्रभान तिवारी(मुख्यपुजारी पहलवान बब्बा), नगर उपाध्यक्ष -पं. ज्वालाप्रसाद रिछारिया, कोषाध्यक्ष- पं. चतुर्भज पांडेय,सचिव- पं.संजय बाजपेयी,पं. बलराम भारद्वाज,सहसचिव- पं.कुंजविहारी शुक्ला,पं.संजय रावत, प्रवक्ता-पं.शिवनारायण शास्त्री,पं.उमाकांत गौतम, मीडिया प्रभारी-पं.प्रदीप तिवारी,पं.अमित कटारे,पं.गोलू तिवारी को बनाया गया है।कार्यकारिणी सदस्यों में पं. श्रीराम दुबे,पं.कृष्णकांत मिश्रा(नरयावली)पं.पुषोत्तम गौतम शास्त्री,पं.शिवम तिवारी,पं.दिनेश नारायण दुबे,पं.बैजनाथ मिश्रा(बैजू )पं.अरविंद महाराज (खुरई) को रखा गया है।संरक्षक मंडल में डॉ पं. रामकुमार खम्परिया,पं. रामगोविंद शास्त्री,पं. चंद्रभूषण प्यासी,महंत हरिकृष्णदासजी(मुरलीधर मंदिर देवरी)रामेश्वरप्रसाद तिवारी(बण्डा)महंत घनश्याम दास जी(रामबागमंदिर) महंत नरहरिदास जी(वृंदावन बाग मठ)को रखा गया है।

तहसीलों में -पं.अजय जारोलिया(रहली),पं.अभिषेक मिश्रा(गढ़ाकोटा),पं.विजय तिवारी(देवरी)पं. प्रदीप पांडेय(केशली),पं.बद्रीप्रसाद मिश्रा(बण्डा),पं.अरुण दुबे(शाहगढ़)पं.राजेश तिवारी(मालथौन),पं.सीताराम तिवारी(खुरई),पं.सौरभ पटैरिया(बीना),पं.अमित अवस्थी(राहतगढ़),पं.दीपक बैरागी(जैसीनगर)को अध्यक्ष बनाया गया है।

ब्रजेश जी महाराज बने धर्माधिकारी
पं.भरत तिवारी के सुझाव पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. नरेंद्र दीक्षित ने राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता और गौ सेवक पंडित बृजेश महाराज को बुंदेलखंड क्षेत्र का धर्माधिकारी नियुक्ति किया है।