कर्मचारियों का अनोखा अभियान "मतदान महादान" प्रदेश में समितियां सक्रीय

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में कर्मचारी "मतदान महादान" के रूप में मनाने के लिए प्रदेश, संभाग, जिला, विकास खंड, तहसील एवं पंचायत स्तर पर समितियां बनाई गई । मप्र तृतीय वर्ग शास कर्म संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लक्षकार ने कहा कि समितियों ने शासकीय एवं निगम मंडल के कर्मचारियों/अधिकारियों एवं पेंशनरों से सपरिवार लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप  शत प्रतिशत विवेकपूर्ण मतदान की अपील की है। 

अपीलकर्ता मध्यप्रदेश मतदान महादान समिति के प्रांतीय संयोजक श्री राजेन्द्रसिंह भदौरिया इंजीनियर एंव कर्मचारी नेतागण सर्वश्री अशोक शर्मा, योगेंद्र दुबे, दीपक सुराणा, सतीश नागर, उदितसिंह भदौरिया, सुरेश द्विवेदी, देवेन्द्रसिंह भदौरिया,हरीश बोयत, राजकुमार पांडेय, कैलाश चौधरी, अर्वन्दू राजपूत, शरद शुक्ला, अशोक शर्मा, कन्हैयालाल लक्षकार, डॉ रामप्रतापसिंह यादव, विकल्प गौतम, मुन्नीलाल शर्मा, सुधीर नीमा, अवधेश शर्मा, शत्रुशील तिवारी, समिति के प्रदेश अध्यक्ष-अरुण द्विवेदी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टी एस मिश्रा, उपाध्यक्ष अतुल सक्सेना, अवधेश तिवारी , समिति के प्रदेश महामंत्री एस डी शर्मा, सुभाष शर्मा, सुदेश सांगते, मोतीलाल निर्मल, राजेन्द्रसिंह यादव आदि शामिल है ।