PANNA NEWS: पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह बुंदेला का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

संदीप विश्वकर्मा / पन्ना -: खजुराहो से सांसद रहे एवं छतरपुर जिले के भाजपा जिलाअध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुंदेला रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ्य थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह 2003 से 2008 तक विधायक रहे। 2009 में खजुराहो सीट से सांसद चुने गए थे। बुंदेला का जन्म सतना जिले में 22 सितंबर 1958 को हुआ था। उनका विवाह 25 फरवरी 1988 को वंदना सिंह से हुआ था। उनकी दो पुत्रियां भी है।


जितेंद्र सिंह बुंदेला पहरा गांव के रहने वाले हैं छतरपुर जिले का बड़ा क्षत्रिय परिवार है जिसकी रिश्तेदार या पूरे बुंदेलखंड में है पन्ना में कई बड़े छतरी परिवार इन्हीं के वंशज पाटीदार है बुंदेला वर्तमान में छतरपुर जिला मुख्यालय में रह रहे थे और विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी थी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रबल तम प्रत्याशियों में गिना जा रहा था इस दुखद घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी सहित राजनीतिक हल्के में शोक का माहौल है क्योंकि पन्ना जिले की सांसद रहते जितेंद्र सिंह बुंदेला का लगाओ पन्ना से हो गया था कई विकास कार्यों में उन्होंने योगदान दिया अपने मिलनसार और मददगार स्वभाव के कारण जितेन सिंह बुंदेला सबकी चहेते थे

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि यह एक भाजपा की अपूरणीय क्षति है अपने नेक कार्य के लिए जीतेंद्र सिंह बुंदेला हमेशा याद किए जाएंगे. पन्ना जिले के समस्त भाजपा नेताओं ने उनके निधन निधन पर दुख प्रकट किया है.