स्थिर सरकार के लिए सपा/बसपा और निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाएं: राकेश सिंह बघेल | MP NEWS

भोपाल। समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा गठित किये गए असन्तुलित मंत्रिमंडल पर सवाल उठाते हुए एक पत्र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को भेजा श्री बघेल ने भेजे गए पत्र में यह आशंका जताई कि मध्यप्रदेश में असन्तु लित मंत्रिमंडल के गठन के बाद से राज्य में राजनैतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो सकता है और कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष बनना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है अस्थिरता का फायदा उठाकर कमलनाथ सरकार को बी जे पी कभी भी गिरा सकती है।

जो कि मध्यप्रदेश राज्य के हित मे नही होगा। ऐसी आशंकाओं को निर्मूल करने के लिए और मध्यप्रदेश में स्थिर सरकार के लिए श्री बघेल ने श्री कमलनाथ से मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में सपा बसपा और तीन निर्दलीय सहित अन्य क्षेत्रों के उपेक्षित विधायको को तत्काल मंत्री बनाये जाने की मांग की है। 
राकेश सिंह बघेल 
प्रदेश उपाध्यक्ष सपा मध्यप्रदेश
मो न 7000295748