DABRA: महिला बाल विकास के कैबिनेट मंत्री इमरती देवी से मिला जनभागीदारी कर्मचारियों का दल

डबरा। शासकीय महाविद्यालयो में विगत कई वर्षों से कार्यरत जनभागीदारी/अन्य मदो से कार्यरत कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर आज डबरा विधानसभा विधायक एवं महिला बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी से शासकीय वृंदा सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डबरा महाविद्यालय के जनभागीदारी कर्मचारी मिले। 

जनभागीदारी कर्मचारियों ने इमारती देवी को केबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी एवं प्रदेश के नए मुखिया माननीय कमलनाथ के नाम ज्ञापन देने पहुचे। ज्ञापन में पिछली सरकार द्वारा  कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई एवं उनके द्वारा मात्र आश्वासन दिया जाता रहा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भी पिछले 1 साल में समस्त महाविद्यालयों में कार्यरत जनभागीदारी एवं अन्य मदो से कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन रूप से एकत्रित करती रही, किन्तु आज दिनांक तक आदेश जारी नही किए। 

जनभागीदारी कर्मचारी संघ कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र से प्रेरित होकर समस्त जनभागीदारी कर्मचारियों ने अब कमलनाथ सरकार चुनी है। महाविद्यालय के जनभागीदारी कर्मचारी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनका अभिवादन किया साथ ही लगभग 20 वर्षो से महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से कार्य कर ओर शोषित हो रहे जनभागीदारी कर्मचारियों के बारे में अवगत कराया। केबिनेट मंत्री इमरती देवी  ने सकारात्मक उत्तर देते हुए आश्वासन दिया की हमारी सरकार आप सभी कर्मचारियों लिए बहुत अच्छा करेगी। 

शासकीय वृंदा सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डबरा के जनभागीदारी कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन देने कमल कुशवाह, मनोज रावत, हरि सिंह राजोरिया, पवन बघेल, मानसिंह, रामू साहू, अनिल शाक्य अन्य समस्त जनभागीदारी कर्मचारी उपस्थिति थे।