भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था BJP ही दे सकती है

म.प्र. शिवपुरी। प्रदेश भर के संभाग व जिला स्तर पर पार्टी में जान फूकने निकले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शिवपुरी स्थित परिणय वाटिका में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि म.प्र. में चौथी मर्तवा भी सरकार शिवराज सिंह के नेेतृत्व में भाजपा की होगी। कॉग्रेस हताश-निराश है व हमारी केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने कॉग्रेस का यह मुगालता दूर कर दिया कि सत्ता उसका स्वभाविक अधिकार है। जिसे 55 वर्षो से एक ही परिवार संचालित करता आ रहा है। 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्च में हमारे देश ने दुनिया भर में साख स्थापित की है और हमारी म.प्र. सरकार ने सेवा, कल्याण विकास के क्षेत्र में एक से बढक़र एक योजनाएं लागू कर जनसेवा के क्षेत्र में बड़ा कार्य किया है। जिससे जनता में हमारी सरकारों के प्रति आस्था और विश्वास बड़ा है और भाजपा का आम कार्यकर्ता पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कार्य में जुटा है। उन्होंने विलेज टाइम्स संपादक वीरेन्द्र शर्मा के भय, भूख भृष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने के नारे के बारे में जानना चाहा। तो उनका सपाट सा जबाव था कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान में जितने कानून भाजपा सरकारों ने खासकर म.प्र. सरकार बनाए है वह ऐतिहासिक है। 

रहा सवाल भूख का तो एक रुपया किलो अनाज और अन्तोदय भोजनालय सहित ऐसी कई योजनाएं प्रचलन में है। जहां तक भ्रष्टाचार का सवाल है तो हमारी केन्द्र की भाजपा सरकार पर कोई भी दाव नहीं है। इस मौके पर म.प्र. शासन की खेल युवा कल्याण धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया म.प्र. मीडिया प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी सहित अन्य नेता मौजूद थे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शिवपुरी शहर में आयोजित उनके भव्य स्वागत के दौरान यशोधरा राजे सिंधिया के साथ पैदल शहर भ्रमण भी किया और बाद में कार्यकर्ता बैठक भी की।