जनता BJP से दिल जुड़ चुकी है : श्री विनय सहस्रबुद्धे

छिन्दवाड़ा/भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मप्र के प्रभारी श्री विनय सहस्रबुद्धे मध्यप्रदेश के प्रवास पर हैं। इस दौरान वे संभागों में पहुँच कर भाजपा पदाधिकारियों में जोश भर रहे हैं। इसी तारतम्य में वे आज रविवार को छिन्दवाड़ा पहुँचे। छिन्दवाड़ा ज़िला भाजपा कार्यालय में श्री सहस्रबुद्धे और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने जबलपुर संभाग में आने वाले जिलो के जिलाध्यक्षों-प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और चुनाव में विजयश्री हेतु प्राण प्रण जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण देश-प्रदेश में जनता भाजपा से दिल से जुड़ चुकी है। 

कांग्रेसी भ्रम और अफ़वाहें फैलाने का काम कर रहें हैं, इन अफ़वाहों से सतर्क रहते हुए हम जनता के बीच में जाएँ, जनता निश्चित ही भाजपा को दोनो हाथों से आशीर्वाद देने को तैयार है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा की हमारा नेतृत्व जन कल्याण को समर्पित है अतः जीत हमारी ही होगी इसमें कोई शक नहीं है। बस कार्यकर्ताओं को बूथ पर लगे रहना होगा। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, ज़िलाध्यक्ष-प्रभारियों में जबलपुर शहर से जी एस ठाकुर-जनार्दन मिश्रा, ग्रामीण से शिव पटेल - कन्हाई राम, छिन्दवाड़ा से राजू परमार, डींडोरि से सुनील जैन-भरत यादव, बालाघाट से रमेश-संतोष जैन, नरसिंहपुर से कैलाश सोनी-नरेश दिवाकर, सिवनी से राकेश पाल-रमेश पोपलि, मंडला से रतन ठाकुर-सुरेश पाण्डेय आदि बैठक में उपस्थित रहे।