जिले के मृत अध्यापकों के एनपीएस राशि के मामले सुलझे | adhyapak News

मंडला। राज्य अध्यापक संघ के जिला शाखा अध्यक्ष डी.के.सिंगौर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले के मृत अध्यापकों के अंशदायी पेंशन योजना के अन्तर्गत जमा राशि नामिनी के खाते में जमा होने की कार्यवाही में गति आई है। अब तक जिले से दिवगंत अध्यापकों के 27 प्रकरण आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल में जमा किये गये हैं। जिनमें से 20 प्रकरणों में मृत अध्यापक के परिजन के खाते में राशि जमा हो गई है। चार प्रकरण ऑनलाइन के माध्यम से एनएसडीएल मुंबई भेजे गये हैं जिनके खाते में भी शीघ्र राशि जमा होने वाली है। 

तीन प्रकरण दस्तावेजों की कमी के कारण रूके हुये हैं। ये तीन प्रकरण स्व. खुषीराम परते बीजाडाण्डी, स्व.श्री चैतूलाल परते नैझर और स्व.श्री रोहणी प्रसाद झारिया निवास के हैं। चार प्रकरण जिनके खाते में राषि जमा होना शेष हैं वे हैं स्व.श्री प्रमोद कुमार साहू ,स्व.श्री घनष्याम प्रसाद नंदा,स्व.श्री सुखराम धुर्वे,और स्व. श्री राम प्रसाद उइके। जिन दिवंगत अध्यापकों के परिजनों के खाते में राषि जमा हो चुकी है उनके नाम हैं स्व. श्री ओमप्रकाष शुक्ला, स्व. श्री प्यारे लाल मरावी,स्व.श्री वहीद मंसूरी, स्व.श्रीमती श्यामवती धुूर्वे,स्व.श्री देवेन्द्र कुमार जंघेला,स्व.श्री इन्द्रलाल मरावी,स्वश्रीमती चंद्रकांता उइके,स्व.श्री महेन्द्र करचाम,स्व.श्री उद्दयन कुमार कुषवाहा,स्व.श्री श्यामलाल मसराम,स्व.श्री अमेरसिंह मसराम, स्व.श्रीरामकुमार कुषराम,स्व श्री संजूकुमार पटेल,स्व.श्रीमती रेणु श्याम, स्व. श्री डिमाग सिंह भूरिया, स्व.श्री मोहम्मद खान, स्व.सुश्री जय श्री कुजूर,स्व.श्रीमती कस्तूरी मांेगरे,स्व श्री जोहन सिंह मसराम,स्व.श्री कृष्ण कुमार परस्ते। जिले में कुछ दिवगंत अध्यापक ऐंसें भी हैं लम्बी अवधि बीत जाने के बाद भी  उनके प्रकरण अभी तक कार्यवाही हेतु आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंे नहीं भेजे गये हैं संघ इन संकुल प्राचार्यो के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहा है। इनमें स्व श्री सुभाष सिंगौर शा.उ.मा.वि.लिमरूआ, स्व श्री झलकन सिंह पंद्रो उत्कृष्ट विद्यालय नारायणगंज एवं श्रीमती सुधा मिश्रा उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला के प्रकरण हैं। राज्य अध्यापक संघ की सभी मृत अध्यापकों के प्रकरणों को निराकृत कराने में महती भूमिका है।