रेडक्रास के चुनाव: उपमा राय का मुकाबला करेंगे खरगोन के पत्रकार आशुतोष पुरोहित

BHOPAL: भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा भोपाल के चुनाव में भोपाल की उपमा राय और खरगोन के पत्रकार आशुतोष पुरोहित के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। कल राजभवन में 45 सदस्य वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव मे चेयरमैन का चयन करेगे। रेडक्रास के चुनावी रण मे लंबे समय से निर्विरोध चुनाव जीतने की बिसात बिछा रही उपमा राय को पुरोहित के मैदान मे ऊतरने से झटका लगा है। रेडक्रास चुनाव की हलचल गरमा रही है। प्रदेश के 45 जिलो के प्रतिनिधीयो से सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क किया गया है। प्रदेश मे रेडक्रास की राजनिती मे अच्छी खासी दखल रखने वाले पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस विधायक मुकेश नायक की ओर सभी की नजरे टिकी हुई है। हालांकि नायक इस चुनाव में हिस्सेदारी नही कर रहे है।

मतदाताओ मे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया का नाम शामिल है। समाजिक संस्था के इस चुनाव में प्रदेश के 51 जिलो मे से 45 जिला प्रतिनिधी चुनकर आये है। चुनाव प्रक्रिया राजभवन से संचालित की जा रही है। चेयरमैन सहित वाइस चेयरमैन और कोषाअध्यक्ष के चुनाव भी कल 17 मई गुरूवार को सम्पन्न होगे।

वाइस चेयरमैन के लिये मोहित शुक्ला रतलाम, संजय पोरवाल मन्दसौर और डाँ जी एस परिहार शहडोल मे त्रिकोणी मुकाबला है। वही कोषाअध्यक्ष के लिये उज्जैन के ललित ज्वेल और बुराहनपुर के मनोज अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। बताया जा रहा है की मनोज अग्रवाल पिछली बार मुकेश नायक के साथ थे लेकिन इस बार उपमा राय के साथ है।

News 18 (e tv) के पत्रकार आशुतोष पुरोहित के उम्मीदवार बनने से रेडक्रास चुनाव रोचक हो गये है। उपमा राय के खिलाफ एक हप्ते पहले तक कोई भी चुनाव लडने को तैयार नही था। वही आशुतोष पुरोहित खरगोन मे पिछले 5 वर्ष से खरगोन रेडक्रास के चेयरमेन है और करीब 50 लाख के काम रेडक्रास के जिला अस्पताल मे करा दिये है। मूलतः पत्रकार है और किसी भी पार्टी के सदस्य नही है। उपमा जी हाल ही मे सदस्य बनी है। मुकाबला रोचक हे