कांग्रेस को राम यात्रा नहीं आराम यात्रा की जरूरत: सुरेंद्र शर्मा - BHOPAL NEWS

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी द्वारा राम यात्रा की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं लोकसभा चुनाव में गुना शिवपुरी लोकसभा के प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, जीतू पटवारी जी भारत में इंडियन नेशनल कांग्रेस और मध्य प्रदेश में, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का "राम नाम सत्य" होने वाला है अब आप को "राम यात्रा" पर नहीं "आराम" यात्रा पर जाने की जरूरत है। रही बात अयोध्या में राम लला के दर्शन की तो लोकसभा चुनाव से पहले दर्शन करके आओ तो जानें या फिर इसमें भी वोट बैंक का डर है?

कांग्रेस पार्टी न तो कभी डरी है न डरेगी

इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि, भाजपा हमें समाप्त करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो न तो कभी डरी है न डरेगी। भाजपा कितने ही प्रपोगंडा रच ले, जनता के सामने उसकी हकीकत एक दिन सामने आ ही जायेगी।