MP NEWS- दिग्विजय सिंह अब हिंदू रहे ही नहीं: सुरेंद्र शर्मा

भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि, ओसामा बिन लादेन को "ओसामा जी" और जाकिर नाईक को "शांतिदूत" कहने वाले दिग्विजय सिंह को पंडित प्रदीप मिश्रा तो ढोंगी लगेंगे ही। दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व से जुड़ी हर चीज नफ़रत है शायद दिग्विजय सिंह अब हिंदू रहे ही नहीं।