राहुल गांधी तो पूरी कांग्रेस को शीर्षासन करा रहे हैं: सुरेंद्र शर्मा- INDIA TODAY NEWS

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने योग नहीं किया बल्कि उन्होंने पूरी कांग्रेस पार्टी को शीर्षासन करा दिया। 

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है जिसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्री सुरेंद्र शर्मा ने इसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, कितना अच्छा होता कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता भी योग करते और पूरी दुनिया को भारतीय एकता के बारे में संदेश देते परंतु कांग्रेस पार्टी ने केवल जवाहरलाल नेहरू के शीर्षासन का फोटो जारी करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना लिया है। 

श्री शर्मा ने पूछा कि राहुल गांधी कभी समुद्र में डुबकी लगाते हैं तभी पदयात्रा करते हैं लेकिन योग क्यों नहीं करते। श्री शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे राहुल गांधी ने पूरी कांग्रेस पार्टी को शीर्षासन करा रखा है। सब के सब उल्टे हो गए हैं। किसी को भारत में कुछ भी सीधा दिखाई नहीं दे रहा जबकि सारी दुनिया भारत की सफलताओं पर तालियां बजा रही है।