BF के बाद पति के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज करवा दिया

मध्यप्रदेश के बैतूल से भोपाल के पिपलानी पुलिस थाने में एक केस डायरी आई है। एक लड़की नहीं पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि उसके परिवार ने युवक के साथ उसकी मर्जी के बिना शादी कर दी थी। पता चला है कि इसी लड़की ने कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया था।

पिपलानी थाने के टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, बैतूल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले की केस डायरी भेजी है। 18 साल की लड़की ने पिपलानी इलाके में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। उसने बताया, वह अपने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ 27 दिसंबर 2020 भाग को गई थी। बैतूल पुलिस ने मुझे भोपाल से खोजकर परिजनों को सौंप दिया था।

उसके बाद दादा ने छोटे दादा के घर अशोका गार्डन पहुंचा दिया। यहां दो महीने तक रही। यहां उन्होंने मेरी मर्जी के बिना रिश्ता तय कर दिया। उन्होंने 27 अप्रैल को शादी भी करवा दी। इसके बाद वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने लगी। पति को इंदौर में नौकरी मिलने के कारण वह इंदौर चली गई, लेकिन लड़की वहां से अचानक पति को छोड़कर घर आ गई।

बैतूल पहुंचने के बाद उसने पति पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। उसका कहना था, पति ने घर वालों के साथ मिलकर उसके साथ जबरन शादी की। दो महीने तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। बैतूल पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पति के खिलाफ जीरो पर केस दर्ज कर डायरी भोपाल भेज दी। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है, लड़का पहले से शादीशुदा है।

पहले BOYFRIEND के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था

लड़की के प्रेम प्रसंग की बात का पता चलते ही घरवालों ने उसका घर से आना-जाना बंद कर दिया। इसी कारण छात्रा प्रेमी के साथ भाग गई थी। पकड़े जाने पर छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उस समय उसने बताया था कि युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

बैतूल पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, घरवालों ने भोपाल में रहने वाले अनिल नाम के युवक से लड़की की शादी कर दी। शुरूआती जांच में यह बात भी सामने आई है, जेल से छूटने के बाद प्रेमी फिर से लड़की के संपर्क में आ गया था।