मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य, पुस्तक का लोकार्पण

दतिया
। विश्व प्रसिद्ध तेजोमयी दतिया पीताम्बरा शक्तिपीठ पर मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पीताम्बरा पीठेश्वर अंनत श्री विभूषित 1008 श्री श्री राष्ट्रसंत स्वामी महाराज के तपोस्थल पर उनकी चरण पादुकाओं के समक्ष पीठ के न्यासी और आचार्यों की मौजूदगी में 'मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य' का लोकार्पण हुआ।

मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य के लेखक, वरिष्ठ साधक और जानेमाने वकील श्री गिरीश गुप्ता के अनुसार यह पुस्तक श्री श्री गुरुदेव स्वामी जी की कृपा का पारितोषिक हैं। मंत्रोक्त बगलास्तुति एवं बीजमंत्र रहस्य की स्तुति पीताम्बरा माई के बीज अक्षर से प्रारंभ होकर माई के सभी मन्त्रो , दुर्गा नवानी मंत्र, पंचास्त्र, गणेश, वटुक, भैरव, भैरवी, दक्षिणो, योगनी आदि सहित अनेकों मन्त्रो की साधना है। 

इसके पठन से साधक के जीवन के तमाम क्लेश का अंत होगा एवम माँ पीताम्बरा और स्वामी जी महाराज की कृपा सभी भक्तगणों को प्राप्त होती रहे ऐसा प्रयास है। लोकार्पण के अवसर पर पीठ के  आचार्य विष्णु कांत जी, न्यासी कृष्णप्रकाश अंगल, हरगोविंद गोस्वामी, देवेंद्र राव, उपाचार्य यगवलग जी, तिवारी जी, श्री प्रकाश अंकल सहित कई गणमान्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे।