पोहरी और करैरा में आएंगे CM और सिंधिया, कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा - Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को पोहरी एवं करैरा में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम के लिए पोहरी एवं करैरा में तैयारियां की जा रही है। गुरुवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगा दी है ताकि सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करें।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा, डीएफओ लवित भारती भी मौजूद थे। पोहरी के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने करैरा का भ्रमण किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं देखीं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर हैं। इस दौरान वह पोहरी व करैरा में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/33iaxgC