कमलनाथ ने विधायक के बदले भाजपा से पूर्व विधायक लिया, सिसोदिया के खिलाफ लड़ाएंगे / MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में नेताओं की लूटपाट जारी है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस के 25 विधायक लूट ले गए बदले में कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी से एक पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री को छीन लिया। गुना के भाजपा नेता श्री कन्हैया लाल अग्रवाल को धूमधाम के साथ कांग्रेस में शामिल किया गया लेकिन कांग्रेस की यह धूमधाम थोड़ी ही देर में 'धड़ाम' में बदल गई क्योंकि कांग्रेस के एक विधायक नारायण पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कमलनाथ के स्पेशल एक्सचेंज ऑफर के तहत कांग्रेस में आए हैं कन्हैया लाल अग्रवाल 

कांग्रेस पार्टी से अब तक 25 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। उप चुनाव की तैयारी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता श्री कमलनाथ ने एक्सचेंज ऑफर चला रखा है। इस्तीफा देने वाले विधायक से हारने वाले भाजपा नेता को कांग्रेस में शामिल होने पर उसी सीट से टिकट दिया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल अग्रवाल भी इसी ऑफर के तहत कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 2018 में श्री अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया से हार गए थे। उपचुनाव में एक बार फिर दोनों पहलवान पार्टी बदल कर आमने-सामने होंगे।

23 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

पशुपालक किसानों के लिए KCC: 1.80 लाख का लोन, बिना गारंटी
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की सूचना
ग्वालियर में बिजली बिल के लिए NGB प्रणाली शुरु
इंदौर में मंडिया लॉकडाउन, 300 से ज्यादा मौतों के बाद फिर सख्त हुआ प्रशासन
ताश के पत्तों में चौथे राजा की मूछें क्यों नहीं होती
शिवराज सिंह का नायक अवतार: रेप करने वाला SI बर्खास्त
OMG! एक पक्षी जो बिना पंख फड़फड़ाए 5 घंटे, 170 किलोमीटर उड़ता है
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
OMG! कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्वस्थ होते ही मौत
सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव लड़की का रेप कर रहा था, गिरफ्तार
सूर्य की धूप से बाल सफेद हो जाते हैं तो फिर त्वचा काली क्यों पड़ जाती है
ग्वालियर में 3 लड़कियां नहर के पानी में बह गई, मौत
भारतीय सिक्कों का कूटकरण क्या होता है, कितना गंभीर अपराध है
कांग्रेस विधायक जो एयर एंबुलेंस से रेफर किए गए थे कोरोना पॉजिटिव निकले
राज्यसभा में दिखे मध्यप्रदेश के संस्कार: सिंधिया ने दिग्विजय को किया नमस्कार
मध्यप्रदेश में 13936 में से 747 कोरोना पॉजिटिव, 14 की मौत


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2WQnZ95