छटा वार्षिकोत्सव स्वामी विवाकानंद विद्या मन्दिर में सम्पन्न

नीमच - आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर सुवाखेडा में विद्यालय का छठवां वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के संचालक द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।

वार्षिक उत्सव मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 पर की गई। जिसमें मां सरस्वती की पूजा से शुरुआत हुई तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा अबेकस शिक्षा जानकारी दी। जो कि प्राचीन काल में शिक्षा को अधिकतम लोग उपयोग करते थे परंतु धीरे-धीरे शिक्षा का विलोपन हो गया। उसी शिक्षा को हमारे नीमच से कैटालाइजर अबेकस एकेडमी द्वारा विद्यालय में संचालित की जा रही है। जिसमें बच्चों ने भाग लेकर चैंपियन ट्रॉफी प्राप्त की है। यहां तक ही नहीं नेशनल के लिए चयनित हुए बच्चों ने दिल्ली में आयोजित हुई परीक्षा में भाग लिया और अच्छे अंक प्राप्त किए। संस्था के प्रधानाचार्य तुलसीराम मेघवाल ने परीक्षा से पहले घोषणा की थी की जो बच्चे चैंपियन ट्रॉफी जीतेंगे उसे ₹1051 नगद राशि दी जाएगी और सिखाने वाले शिक्षक शिक्षिका को भी 1051 राशि से सम्मानित किया जायेगा। जो कि बच्चों ने करके दिखाया। आज उन्हें भी ₹1051 छात्र निलेश डांगी और शिक्षिका सुश्री हेमलता प्रजापत को देकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।