MLA रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन: भीषण वर्षा के बीच विकास मैराथन में दौड़ा कोलार

भोपाल। हुजूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा का गुरुवार को जन्मदिन राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाया गया , गुरुवार रात 12 बजे से ही कार्यकर्ताओ शुभचिन्तको द्वारा विधायक शर्मा को बधाई देने की होड़ लगी रही। बजरंग दल से राजनितिक क्षेत्र में आये विधायक रामेश्वर शर्मा की पहचान एक जुझारू निर्भीक सक्रीय नेता के रूप पहचानी जाती है। विधायक शर्मा की सक्रियता समाज के हर वर्ग के प्रति उनका समर्पण की वजह ही उन्हें लोकप्रिय बनाता है। विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिवस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ समर्थको द्वारा अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भीषण वर्षा के बीच विकास मैराथन में दौड़ा कोलार

विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिवस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोलार में विकास मैराथन का आयोजन कोलार भाजपा मंडल के तत्वाधान में किया गया। भीषण वर्षा के बीच सर्वधर्म से गेंहूखेडा नहर तक इस दौड़ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता स्थानीय नागरिक विशेषकर युवा सम्मिलित हुए। मैराथन के समापन अवसर पर कोलार भाजपा मंडल के अध्यक्ष बी एस वाजपेयी द्वारा विधायक शर्मा को गदा भेंट की  गयी। इस दौरान एम् आई सी सदस्य भूपेन्द्र माली , पार्षद रविन्द्र यति , पार्षद पवन बोरना , प्रदीप पाटीदार , अमित शुक्ला, मनोहर मीना , सुनील अहिरवार , कुसुम  शर्मा , गीता मिश्रा, रत्नेश उपाध्याय , ललित चतुर्वेदी , अनूप सिंह , राज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा की इश्वर ने भोपाल वासियों को उपहार स्वरुप वर्षा डी है माँ नर्मदा की असीम कृपा से भोपाल के तालाब जल मग्न होंगे , विधायक शर्मा ने कहा की युवा देश की ताकत है इस युवा उर्जा के उपयोग से हम विकसित कोलार के सपने को साकार कर सकते है, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलार सहित सम्पूर्ण हुजूर के व्यापक विकास के लिए विशेष सहयोग दिया है हम सभी उनके आभारी है आज हुजूर के हर क्षेत्र में सडको का जाल, कोलार में 52 करोड़ से पानी की योजना , 135 करोड़ से सीवेज नेटवर्क की सौगात, फ्लाईओवर से यातायात की सुगमता की और हुजूर विधासनभा बहुत तेजी से बढ़ रही है, विधायक शर्मा ने कहा की बुजुर्गो के आशीर्वाद , माता बहनों स्नेह प्रेम एवं युवा साथियों की उर्जा और सहयोग से हम हुजूर विधानसभा को प्रदेश की नम्बर वन विधानसभा बनाने की और अग्रसर है। विधायक शर्मा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओ शुभचिंतको द्वारा प्राप्त बधाई शुभकामनाओ के प्रति आभार व्यक्त किया।

संत जी की कुटिया पर माथा टेकने पहुंचे विधायक रामेश्वर

विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर संत हिरदाराम नगर पहुंचे यहाँ पहुँच कर विधायक शर्मा ने संत हिरदाराम जी साहिब के समाधि स्थल कुटिया पर माथा टेक कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया , इस अवसर पर  विधायक शर्मा ने कहा की त्याग समर्पण की प्रतिमूर्ति संत हिरदाराम जी साहिब का आशीर्वाद सदैव बना रहे उनके आशीर्वाद से हम सभी विकसित हुजूर के सपने को साकार कर सकेंगे ! कुटिया पर विधायक शर्मा का संत नगर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया एवं ढोल नगाड़े के साथ उन्हें बड़ी संख्या में स्थनीय नागरिक बंधुओ द्वारा जन्मदिन की बधाई डी गयी।

युवा सदन पर दिन भर चलता रहा बधाईयों का सिलसिला

विधायक रामेश्वर शर्मा का जन्मदिन उनके मालवीय नगर स्थित उनके युवा सदन कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया , सांस्कृतिक कार्यक्रमों ढोल नगाडो की थाप पर कार्यकर्त्ता अपने नेता के जन्मदिन पर झूमते गाते दिखे ! विधायक शर्मा को बधाई देने के लिए आम हो या ख़ास की लम्बी लम्बी कतारे दिन भर लगी रही , विधायक शर्मा को बधाई देने के लिए  प्रदेश सरकार के वरिष्ट राजस्व विभाग के मंत्री श्री उमा शंकर गुप्ता , विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह , विधायक श्री विष्णु खत्री , भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा भोपाल श्री  गोपाल मीना , एम् आई सी सदस्य केवल मिश्र , भाजपा नेता चेतन सिंह , एम् आई सी सदस्य शंकर मकोरिया , एम् आई सी सदस्य दिनेश यादव , राम बंसल , भूपेन्द्र माली , जिला महामंत्री भागीरथ पाटीदार , जिला महामंत्री अशोक सैनी , महामंत्री श्री लिली अग्रवाल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेन्द्र शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक उइके  , जनपद अध्यक्ष आरती यादव , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन दुबे , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण प्रमोद राजपूत , एस डी एम् हुजूर अतुल सिंह , तहसीलदार विनोद सोनकिया , तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी अदि संख्या में नागरिक युवा सदन पहुंचे।