संगठनात्मक जिलों में 17 मई को किसान सम्मान यात्रा की समीक्षा बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 17 मई को प्रदेश के समस्त संगठनात्मक जिलों में किसान सम्मान यात्रा की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए जिला बैठके आयोजित होगी।

बैठक में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, जिला यात्रा प्रभारी, विधानसभा यात्रा प्रभारी, विधानसभा सहभारी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री अपेक्षित रहेंगे। मोर्चा के संभागीय प्रभारी, सह प्रभारी अपने संभाग के किसी एक जिले की बैठक में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री पदमसिंह ठाकुर एवं मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी श्री सुनील चैहान ने दी।