HINDI NEWS- भारत से दोस्ती दुनिया में सबसे खास: अमेरिका के राष्ट्रपति

PM नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा- अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती दुनिया में सबसे खास, प्रधानमंत्री मोदी बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति की बात से सहमत हूं।

PM मोदी की अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली ने कहा कि, यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा थी। यह बहुत गर्व का क्षण था जब व्हाइट हाउस में भारत पर चर्चा हुई। अमेरिका भारत को एक समान भागीदार के रूप में देखता है। यात्रा के दौरान भारत पर केंद्रित कई विदेश नीतियों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत और अमेरिका एक बड़ी ताकत के रूप में एक साथ आ रहे हैं। PM मोदी की यात्रा को विश्व स्तर पर एक मील का पत्थर माना जा रहा है।