मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिसकी स्थापना वर्ष 1970 में शिक्षकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य की गई थी, जो कि मध्य प्रदेश शासन का मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन है। जिसका पंजीयन क्रमांक 1884 है। संघ का नारा है "संघे शक्ति कलियुगे"। सन 1970 से अभी तक कई सरकार आई और चली गई। परंतु मध्य प्रदेश शिक्षक संघ हमेशा शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहा है। इसी का परिणाम है कि आज भी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का मध्यप्रदेश में डंका बजता है। 

विगत 2 वर्षों से मंडला जिला में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की कमान युवा और जुझारू शिक्षक विवेक शुक्ला के हाथों में है तब से सभी के सहयोग से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ मंडला ,जिला के समस्त विकासखंड में लगातार शिक्षकों के हित में कार्य कर रहा है और शिक्षकों के अनेकों अनेक समस्याओं का तत्परता से निदान करवा रहा है। यही कारण है कि आज अधिकांश शिक्षकों को प्रथम और द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ मिल चुका है। कुछ एक शिक्षक साथी शेष रह गए हैं जिसके लिए भी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ लगातार प्रयासरत है। बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रतिवर्ष अपना वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करवाता है। इसी क्रम में वर्ष 2023 का भी वार्षिक कैलेंडर दीपक कुमार ठाकुर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अभिकर्ता के सौजन्य से प्रकाशित करवाया गया है। जिसका पूर्ण भव्यता के साथ विमोचन पुलिस अधीक्षक मंडला श्रीमान यशपाल सिंह राजपूत एवं जनजाति कार्य विभाग मंडला के सहायक आयुक्त श्री विजय सिंह तेकाम के कर कमलों से हुआ। 

विमोचन कार्यक्रम में मंडला जिला के विभिन्न विकास खंडों से आकर शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी विमोचन के दौरान संगठन के पदाधिकारी गण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे विवेक शुक्ला जिला अध्यक्ष ,असीम गौतम प्रांतीय पदाधिकारी, योगेश चौरसिया जिला सचिव, सौंपत कुवैती कोषाध्यक्ष, श्रीमती इंदिरा सिंगरोले उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंगोर उपाध्यक्ष ,अखिलेश चंद्राल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सेल दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश दुबे, माखन सिंह चौहान, निरंजन साहू, श्रीमती सुरेखा वैश्य, प्रिय दर्शन पटेल, रवि शंकर यादव, राहुल कुमार पटेल, घनश्याम चौरसिया, गणेश झरिया, उदय कांत अवस्थी,रामकुमार पटेल , रविशंकर यादव, उमाशंकर साहू ,संपत श्रीवास, माखनसिंह चौहान, नन्द कुमार मारको, ्अमर सोनी, जी पी सोनी ,सुरजीत दुबे,पचलु सिंह भारतीय ,प्रताप सिंह आदि।