BF ने रेप किया फिर 2 दोस्तों को बता दिया, दोनों ब्लैकमेल करने लगे

भोपाल
। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली है 21 वर्षीय युवती के साथ उसी के साथ ही कर्मचारी ने पहले दोस्ती की और फिर बहला-फुसलाकर मर्यादा भंग कर दी। इसके बाद उसने अपने दो अन्य साथी कर्मचारियों को इसके बारे में सब कुछ बता दिया। दोनों कर्मचारी, पीड़ित महिला कर्मचारी को परेशान करने लगे। अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे।

पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में भोपाल पुलिस को बताया कि घटना नवंबर 2020 में हुई थी। साथ में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसके साथ जान पहचान बढ़ाई और फिर मर्यादा भंग कर दी। लोक लाज एवं धमकी के डर से महिला कर्मचारी ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन आरोपी कर्मचारी ने साथ में काम करने वाले दो अन्य कर्मचारियों को सब कुछ बता दिया।

युवती की खामोशी को दोनों कर्मचारियों ने उसकी कमजोरी माना और उस पर दबाव बनाने लगे। महिला कर्मचारी ने बताया कि वह उसे बीच रास्ते में रोककर अपने साथ चलने के लिए कहते थे। फोन पर अभद्रता करते थे और कार्यस्थल पर कमेंट किया करते थे। युवती ने पुलिस को बताया कि जहां तक संभव हो सकता था उसने सहन करने की कोशिश की परंतु जब दोनों की हरकतें बढ़ने लगी तो शिकायत करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। युवती के बयान होने के बाद इन्वेस्टिगेशन में दोषी पाए जाने पर न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।