मध्यप्रदेश उपचुनाव कोरोना काल में नही होंगे: निर्वाचन आयोग / MP BY ELECTION POSTPONED

भोपाल। निर्वाचन आयोग ने कानून मंत्रालय को बताया है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते उपचुनाव का आयोजन नहीं किया जाएगा। इससे पहले 20 जुलाई को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा ने कहा था कि सितंबर महीने के लास्ट वीक तक मध्यप्रदेश में सभी उपचुनाव करा लिए जाएंगे। 

इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया था कि मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच होने वाले विधानसभा उपचुनाव में केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन की उन तमाम गाइडलाइन का पालन किया जाएगा जो संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है।मतदाताओं के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर जैसे इंतजाम करने होंगे। इसके लिए हर एक विधानसभा सीट पर 2 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की तय संख्या 1500 से घटाकर 1000 करनी होगी। 

इसके लिए उपचुनाव में 4500 पोलिंग बूथ बनाए जाने हैं। इन सभी पोलिंग बूथ पर अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था होगी। 58 लाख मतदाताओं के लिए मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर की करनी होगी. चुनाव सामग्री ईवीएम और वीवीपैट मशीन की खरीदी पर 50 करोड़ का अतिरिक्त खर्च भी आएगा। आपको बता दें कि साल 2018 में मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 180 करोड़ रुपए का खर्चा आया था।

23 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
जब मोबाइल 100% चार्ज हो जाता है तो चार्जर ऑटोमेटिक ऑफ क्यों नहीं होता
पशुपालक किसानों के लिए KCC: 1.80 लाख का लोन, बिना गारंटी
क्या कर्मचारी के वेतनमान/पे स्केल में किसी भी प्रकार की घटोत्री की जा सकती है
ग्वालियर में बिजली बिल के लिए NGB प्रणाली शुरु
सूर्य की धूप से बाल सफेद हो जाते हैं तो फिर त्वचा काली क्यों पड़ जाती है
राजा मानसिंह ने CM का हेलीकॉप्टर तोड़ दिया था, पुलिस ने राजा को गोलियों से भून दिया था: 35 साल बाद कोर्ट का फैसला
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त पर जिला स्तरीय समारोह नहीं होंगे: कैबिनेट का फैसला
शिवराज सिंह का नायक अवतार: नाबालिग नौकरानी का रेप करने वाला SI बर्खास्त
सरकारी नीलामी में अयोग्य व्यक्ति शामिल हो तो क्या कार्यवाही होगी, पढ़िए
OMG! एक पक्षी जो बिना पंख फड़फड़ाए 5 घंटे, 170 किलोमीटर उड़ता है
सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव लड़की का रेप कर रहा था, गिरफ्तार


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OLH8EV